हापुड़, सितम्बर 17 -- Hapur News: कसरेठ बाजार स्थित श्री1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में दशलक्षण पर्युषण महापर्व के दूसरे दिन गुरुवार को शान्तिधारा अभिषेक के उपरांत वर्धमान विधान मंडल पाठ का आयोजन किया गया। विधान पाठ को जैन विद्धान योगेश जैन शास्त्री ने सम्पन्न कराया तथा सगीतज्ञ विकास भारद्वाज ने संगीत दिया। जैन भक्तो ने श्रद्धांपूर्वक विधान मंडल पाठ मे बैठकर पूजन किया। जैन विद्धान योगेश जैन शास्त्री ने कहा कि उत्तम मादृव का अर्थ अपने अन्तकरण से घमंड, अहंकार को समाप्त करना है। हमे धन, पद,रूप,ज्ञान का घमंड नही करना चाहिए, ये सभी नाशवान है,तथा मनुष्य को आत्मकल्याण के मार्ग से दूर ले जाती है। यह भी पढ़ें- Etah News: क्षमा वीरों का आभूषण है, सहन करना ही मार्दव धर्म है इस दौरान जैन धर्म के प्रश्नोत्तर पर आधारित तम्बोला का आयोजन किया गया। इस म...