हापुड़, जुलाई 7 -- Hapur News: वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान के तत्वाधान में पेंशनर्स मिलन का आर्य समाज मंदिर में फारूक अहमद की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित किया गया। संचालन विजय पाल सिंह आर्य ने किया। पैंशनर्स मिलन में साहब सिंह, राजपाल सिंह , किरेंद्र पाल शर्मा, जयकरन सिंह ने सदस्यता ग्रहण की। वरिष्ठ नागरिक पैंशनर्स सेवा संस्थान के जिलाध्यक्ष सुन्दर कुमार आर्य ने संस्थान द्वारा किए गए कार्यो, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की काम्प्रेहेन्सिंग पेंशन प्लान की जानकारी के साथ भविष्य के कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि आगामी 13 जुलाई को जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाली पैंशनर्स की बैठक में प्रतिभाग करने का आवाहन किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पेंशनर समाज की मासिक बैठक में सड़क निर्माण का उठा मुद्दा इस मौके प...