हापुड़, सितम्बर 17 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम वझीलपुर गांव में शराब के नशे में धुत एक युवक द्वारा ग्रामीण के साथ बिना किसी कारण के मारपीट कर गाली गलौज कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वझीलपुर गांव निवासी पीड़ित विनोद ने थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 15 सतिंबर की शाम को वह गांव में ही था। इसी दौरान गाव निवासी शिवम उर्फ पोपल शराब के नशे में आया है और बिना किसी बात के गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़ित के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित के शोर मचानों पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों को आता देख आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।पीड़ित ने थाना हापुड़ देहात में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।...