Hapur News: लोहे की सरिया और चाकू से बुजुर्ग महिला पर किया जानलेवा हमला
हापुड़, जुलाई 5 -- Hapur News: थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम श्यामपुर जट्ट में एक बुजुर्ग महिला पर गांव के ही कुछ व्यक्तियों ने लोहे की सरिया और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे पीड़ित महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसर गांव श्यामपुर जट्ट निवासी अफरोज ने बताया कि रविवार को वह अपने घर पर थी। इसी दौरान गांव के युवक और उनकी पत्नी ने गाली गलौच करनी शुरु कर दी। आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर लोहे की सरिया से जानलेवा हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी की पत्नी ने भी बुजुर्ग पर चाकूओं से हमला किया। जिससे बुजुर्ग महिला अफरोज गंभीर रुप से जख्मी हो गई। मारपीट को होता देख आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.