हापुड़, नवम्बर 14 -- Hapur News: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गढ़मुक्तेश्वर में लग रहे कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए अमरोहा और हापुड़ के अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्तिक मेले के साथ-साथ तिगरी में भी मेला लगता है। दोनों मेलों को एक करने के लिए पांटून पुल तो लग रहा है परंतु स्वच्छता, सुरक्षा और स्वास्थ के प्रति अफसर अलर्ट मोड़ में रहें। मुख्यमंत्री सबसे पहले मेला स्थल पहुंचे और सदर बाजार की दुकानों पर लग रहे स्टॉक देखने के बाद गंगा में दूध चढ़ाकर और पूजा अर्चना की। इसके बाद घाट और सदर बाजार का निरीक्षण किया। करीब 1 घंटे तक मुख्यमंत्री मेला स्थल पर ठहरे थे। यह भी पढ़ें- Amroha News: तिगरी गंगा मेला : हापुड़ में सीएम के ...