हापुड़, अक्टूबर 15 -- Hapur News: प्रधानाध्यापिका को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने और लूटपाट करने वाले बदमाश पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। वारदात के तीसरे दिन भी आरोपियों का सुराग नहीं लग सका है। बदमाश आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी उखाड़कर ले गए, जिससे जांच में पुलिस को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे तीन बदमाश ओमकार राजेश्वर विद्यालय इंटर कॉलेज की प्रधानाध्यापिका अंजना बंसल के आश्रम में घुस आए थे। आरोप है कि बदमाशों ने उन्हें बंधक बनाकर मारपीट की और लूटपाट करने के बाद फरार हो गए। हमले में प्रधानाध्यापिका के दांत टूट गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह भी पढ़ें- Hapur News: ब्रजघाट में प्रधानाध्यापिका से लूटपाट करने वाले बदमाशों का दूसरे दिन भी सुराग नहीं पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में ...