Hapur News: लुहारी में रामलीला कमेटी का हुआ पुनर्गठन, नई टीम को मिली जिम्मेदारी
हापुड़, अक्टूबर 4 -- Hapur News: क्षेत्र के ग्राम लुहारी में आयोजित सर्वसमाज की पंचायत में ऐतिहासिक रामलीला के सुचारू संचालन के लिए रामलीला कमेटी का पुनर्गठन किया गया। शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक में ग्रामीणों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। पंचायत के दौरान रामलीला के आयोजन को और अधिक भव्य, व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने पर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से हवलदार प्रेमपाल चौधरी को रामलीला कमेटी का अध्यक्ष चुना। वहीं अनुज चौधरी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कमेटी का उद्देश्य कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि गांव की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए सभी वर्गों का सहयोग लिया जाएगा।रामलीला के आय-व्यय और वित्तीय प्रबंधन को पारदर्शी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.