Hapur News: लीड : कान्हा के जन्म की गूंजी बधाई, नंद के आनंद भयो पर भक्त हुए भाव-विभोर
हापुड़, सितम्बर 5 -- Hapur News: जिलेभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम व भक्ति भाव के साथ मनाया गया। श्री कृष्ण के आगमन को लेकर मंदिरों को रंग बिरंगी आर्कषक लाइटों, फूलों व गुब्बारों से सजाए गया। भगवान के जन्म को मनाने के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। मंदिर झूलों और झांकियों से सजाए गए। राधा-कृष्ण के भजनों का संकीर्तन किया गया। सखियों ने भगवान के जन्म पर बधाई गाकर वातावरण भक्तिमय कर दिया। इस दौरान भक्त मंत्र मुग्ध होकर नृत्य किया। जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों से वृंदावन और मथुरा का रंग हापुड़ में रंगा नजर आया। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को भक्तिभाव के साथ मनाया गया। नगर के सभी मंदिरों को रंग बिरंगी लाइटों, फूल मालाओं और अन्य उपकरणों से सजाया गया। मंदिरों के बाहर मेले में कहीं, राधा कृष्ण को सजाया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.