Hapur News: लापता युवती को पुलिस ने परिजन से मिलवाया
हापुड़, अक्टूबर 3 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात पुलिस ने आपरेशन स्माइल अभियान के तहत गुमशुदा युवती को अथक प्रयास कर बरामद कर उसके परिजन को सौंप दिया। 15 सितंबर को मोहल्ला भीमनगर निवासी एक महिला ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी पुत्री अचानक बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई है। काफी प्रयास करने पर भी कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने युवती के गायब होने के संबंध में गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि एसपी के निर्देशन में हापुड़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन स्माइल अभियान के तहत पुलिस टीम ने युवती को अथक प्रयास कर पटना मोड़ से सकुशल बरामद कर परिजन को सौंप दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.