हापुड़, जुलाई 14 -- Hapur News: नगर के मोहल्ला केशव नगर निवासी एक युवक स्कूटी पर सवार होकर नोएडा स्थित अपने कार्यालय से लौट रहा था, जो 8 जुलाई को संदिग्ध हालत में गायब हो गया था। 10 जुलाई को युवक के बारे में जानकारी हो सकी कि वह मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती है। जिसे परिजन ने दिल्ली के एक अस्पताल के लिए गंभीर हालत में रैफर कराया था, लेकिन उसकी मौत हो गई। इस मामले में मृतक के भाई ने पिलखुवा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें पीड़ित अारोप लगाया है कि उसके भाई का अपहरण कर गंभीर वारदात को अंजाम देकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने अपहरण और हत्या के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: व्यक्ति का शव सड़क पर पड़ा मिलाकोतवाली में मुकदमा दर्ज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला केशव नगर निवासी ...