Hapur News: लापता छात्राओं को सकुशल बरामद किया
हापुड़, अक्टूबर 8 -- Hapur News: क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई दो छात्राओं को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। छात्राओं को बरामद करने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दो दिन पूर्व क्षेत्र के एक गांव निवासी दो छात्राएं घर से स्कूल के लिए गई थी। दोपहर के बाद जब दोनों छात्राएं घर नहीं आई तो परिवार के लोगों ने उनका काफी देर तक इंतजार किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। परिवार के लोगों ने पुलिस को शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच करतके हुए देर रात को ही दोनों छात्राओं को सकुशल बरामद कर लिया है। छात्राओं को बरामद करने के बाद पुलिस ने दोनों को परिजन को सौंप दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.