हापुड़, जुलाई 24 -- Hapur News: नगर के प्रतिष्ठित राणा शिक्षा शिविर महाविद्यालय में शुक्रवार को पूर्व प्राचार्य, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि एवं शिक्षाविद् प्रो. वागीश दिनकर को उत्कृष्ट शिक्षण के लिए मिले लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड की खुशी में सम्मान समारोह और काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। हाल ही में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया था। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कवि डॉ. ओमपाल सिंह विकट ने सामाजिक विषयों पर आधारित रचनाएं प्रस्तुत कीं, जबकि सौरभ राणा ने खेती, माता-पिता और राष्ट्रभक्ति पर ओजपूर्ण काव्य पाठ कर श्रोताओं की खूब सराहना बटोरी। लगभग दो घंटे तक चली इस साहित्यिक संध्या में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। प्रो. दिनकर ने इस सम्मान का श्...