हापुड़, अगस्त 5 -- Hapur News: पिलखुवा। किसान संगठन के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने गांव दहपा स्थित अंबेडकर भवन के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन और ट्रांसफॉर्मर कनेक्शन हटाने की मांग को लेकर बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भवन के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। उन्होंने जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए। मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की और आश्वासन दिया कि मामले का परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर जल्द निस्तारण कराया जाएगा। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...