Hapur News: लाइन शिफ्टिंग के नाम पर 83 लाख का जनता पर बोझ डालने का विरोध शुरू
हापुड़, सितम्बर 1 -- Hapur News: नगर के मोहल्ला राजीव विहार कॉलोनी के निवासियों ने मंगलवार को विद्युत लाइन शिफ्टिंग के लिए तैयार किए गए 83 लाख रुपये के एस्टीमेट का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायत पत्र भेजा। कॉलोनीवासियों ने मांग की है कि लगभग 60 वर्ष पुरानी विद्युत लाइन एवं खंभों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कराने के लिए आवश्यक धनराशि शासन अथवा ऊर्जा निगम के बजट से स्वीकृत की जाए और इसका भार आम जनता पर न डाला जाए। शिकायत पत्र में बताया गया कि दिल्ली रोड स्थित राजीव विहार कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्रों से होकर गुजर रही करीब 60 वर्ष पुरानी विद्युत लाइन और खंभों के कारण लगभग 25 हजार से अधिक की आबादी को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि विद्युत लाइन कई स्थानों पर आबादी के बीच तथा मकानों के ऊपर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.