हापुड़, सितम्बर 4 -- Hapur News: हापुड़ को मिनी मथुरा के नाम से भी पुकारा जाता है क्योंकि यहां के सैकड़ों प्रतिदिन सुबह को 4 बजे मथुरा के लिए रवाना होकर ठाकुर जी के दर्शन के बाद अपना व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलते हैं। जन्माष्टमी पर नगर की रेलवे रोड पर वृंदावन से आए व्यापारियों ने जन्माष्टमी पर्व को लेकर बाजार सजा दिया है जिसमें लड्डू गोपाल के सजाने के लिए खूब खरीदारी हो रही है। डिजिटल इंडिया में इस बार लड्डू गोपाल के लिए मोबाइल की भी खरीदारी हो रही है। लाखों रुपये के कान्हा जी और लड्डू गोपाल को सजाने को वस्त्र तथा श्रंगार के समान बिक गए। बांसुरी, ड्रेस, हाथ के कड़े, कानों के कुंडल, मोर के पंख समेत डिजिटल इंडिया में लड्डू गोपाल भगवान के लिए दुकानों पर मोबाइल भी बिक रहे हैं। दुकानों को लड्डू गोपाल के समान से सजा रखा है। हापुड़ के बाजार तथा गढ़ क...