हापुड़, नवम्बर 4 -- Hapur News: हापुड़। रोशनी का पावन पर्व दीपावली निर्बाध और सुरक्षित तरीके से सम्पन्न हो, इसके लिए बिजली निगम ने अपनी सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। त्योहारी सीजन के दौरान उपभोक्ताओं को 24 घंटे बेहतर और बिना रुकावट के विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। किसी भी आपात स्थिति या फाल्ट से निपटने के लिए सभी बिजली उपकेंद्रों पर 24 घंटे निगम के कर्मचारियों की टीम मौजूद रहेगी, जो सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर तुरंत मरम्मत कार्य करेगी। दीपावली पर्व को लेकर बिजली निगम के अधिकारी पिछले करीब डेढ़ माह से तैयारी कर रहे हैं, ताकि पर्व पर बिजली की निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जा सके। निगम के अधिशासी अधिकारी ने सचिन द्विवेदी बताया कि निगम पिछले करीब डेढ़ माह से दीपावली के त्योहार को ध्यान में रख तैयारियों में जुटी हुआ था। मानसून के दौरान एचटी...