Hapur News: रोड रेज को लेकर हुई मारपीट, 5 हजार रुपये ले जाने का आरोप
हापुड़, अगस्त 4 -- Hapur News: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बछलौता नहर के पास एक बाइक सवार ने दूसरी बाईक पर सवार तीन युवकों पर लोहे की किसी वस्तु से वार कर गिराने का आरोप लगाया है। । आरोप है कि आरोपियों ने उसके जेब से पांच हजार रुपये निकाल लिए और फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि रोड रेज को लेकर मारपीट हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम लुखराड़ा निवासी अक्षय कुमार ने बाबूगढ़ थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह सोमवार को बाइक पर सवार होकर अपने पिता को लेने के लिए जा रहा था, जैसे ही वह बछलौता नगर से पहले पहुंचे तो एक अन्य बाइक पर सवार तीन लोगों ने रोका और उसके साथ किसी लोहे से चीज से वार कर उसके जेब से पांच हजार रुपये निकाल लिए और फरार हो गए।थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि जांच करने पर पता चला कि आरोपी भी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.