हापुड़, जुलाई 14 -- Hapur News: शहर के मेरठ रोड पर सोमवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। गुरुद्वारा चौराहे के पास लगे भीषण जाम के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब आधे घंटे तक लगे जाम में एक मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस भी फंसी रही। बता दे कि सोमवार को शहर के मुख्य चौराहा मेरठ रोड स्थित गुरुद्वारा के पास अचानक वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम लग गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के कारण लोगों को भीषण गर्मी में काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई लोगों ने बताया कि जो दूरी कुछ मिनटों में तय हो जाती है, उसे पूरा करने में घंटों का समय लग गया। यह भी पढ़ें- Kannauj News: गुरसहायगंज का तिर्वा रोड बना जाम का हॉटस्पॉट, रोजाना घंटों फंस रहे राहगीर जाम के दौरान मरीज को लेकर जा रही...