हापुड़, अगस्त 7 -- Hapur News: रोडवेज की एक बस में गुरूवार को बस चालक को दौरा पड़ने की घटना सामने आई है। यात्रियों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बस को रूकवाया और रोडवेज के अधिकारियों को सूचित किया। बाद में दूसरे चालक को बुलाकर बस रुट पर संचालित की गई। गुरूवार को दिल्ली रोड पर कौशाम्बी डिपो की एक बस में चालक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। चालक को मिर्गी का दौरा पड़ा। जिसके बाद बस की सवारी अलर्ट हो गई। तुरंत उन्होंने सूझबुझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे रूकवा दिया और चालक को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। कुछ देर बाद चालक की हालत थोड़ी ठीक हुई तो उन्होंने तुरंत रोडवेज के अधिकारियों को सूचित किया। रोडवेज अधिकारियों ने दूसरा चालक भेजकर रुट पर बस को संचालित किया। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एआरएम हापुड़ डिपो लक्ष्मण सिंह ने बताया कि यह ...