हापुड़, अगस्त 12 -- Hapur News: कांवड़ यात्रा संपन्न होने के बाद बुधवार सुबह सभी रुटों पर बसों का संचालन सामान्य हो गया। लोकल एवं लंबे रुटों पर बसें दौड़ने से यात्रियों को राहत मिल सकी। पिछले कई दिनों से कांवड़ यात्रा के चलते बसों का संचालन प्रभावित चल रहा था। लोकल एवं लंबे रुटों पर यात्रियों को बसें नहीं मिल रही थीं। अब कांवड़ यात्रा संपन्न होने के बाद बुधवार सुबह से रोडवेज के अधिकारियों ने सभी रुटों पर बसों का संचालन सामान्य कराया। लोकल एवं लंबे रुटों पर पहले ही तरह बसें संचालित की गई। जिसका यात्रियों को लाभ मिला। एआरएम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि विभिन्न रुटों पर रोडवेज बसों का संचालन सामान्य हो गया है। यह भी पढ़ें- Shamli News: शिवरात्रि के बाद रोडवेज व निजी बसों का फिर से बस स्टैंड से संचालन शुरू यात्रियों को कोई परेशानी नहीं हो सके, इसका प...