Hapur News: रोटरी क्लब ने स्ट्रीट वेंडर्स को बांटे 40 छाते, कॉलेज में वाटर कूलर लगाया
हापुड़, अगस्त 18 -- Hapur News: रोटरी क्लब पिलखुवा सिटी की ओर से सामाजिक सेवा के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को धूप और वर्षा से बचाव के लिए 40 छातों का वितरण किया गया। इसके अलावा मारवाड़ इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं की पेयजल सुविधा के लिए वाटर कूलर स्थापित किया गया। कार्यक्रम में एजी डॉ. सौरभ गोयल सहित क्लब के 20 सदस्य मौजूद रहे। क्लब अध्यक्ष प्रवीण गोयल और सचिव विपिन प्रताप गुप्ता ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना क्लब का उद्देश्य है। इस दौरान डॉ. अनिल अग्रवाल, विजय खंडेलवाल, डॉ. मुकेश, नितिन गोयल, मनीष बिंदल, मोहित गर्ग, महेंद्र सैनी और निखिल सिंघल उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.