हापुड़, जुलाई 10 -- Hapur News: इंद्रप्रस्थ शैक्षिक संस्थान जरौठी गढ़ रोड हापुड़ में जिला सेवायोजन कार्यालय हापुड़ के तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन हुआ। जिसमें आठ से अधिक प्राईवेट कंपनियों ने स्टॉल लगाकर साक्षात्कार कर कुशल एवं योग्य अभ्यर्थियों को चयनित किया। मेले में 250 से अधिक स्टूडेंट्स पहुंचे। इनमें करीब 70 स्टूडेंट्स को रोजगार मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधन पदाधिकारी दीपक बाबू, डॉ.विकास अग्रवाल एवं डॉ.विपिन गुप्ता और जिला सेवायोजन अधिकारी संतोष कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रुप से फीता काटकर किया। पदाधिकारी दीपक बाबू ने कहा कि रोजगार मेला कार्यक्रम नियोक्ता और अभ्यर्थी के मध्य सीधा संपर्क कराने का माध्यम है। भविष्य में भी संस्थान में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होता रहेगा। पदाधिकारी डॉ.विकास अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के बेरोजगार युव...