Hapur News: रेलवे स्टेशन पर चला विशेष सफाई अभियान
हापुड़, अक्टूबर 8 -- Hapur News: । रेलवे द्वारा स्वच्छ, सुंदर एवं स्वच्छतापूर्ण रेल परिसर के निर्माण के उद्देश्य से स्वच्छता पखवाड़ा-2026 चलाया गया है। इसी क्रम में यहां रेलवे स्टेशन पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को सफाई अभियान चलाने के साथ साथ यात्रियों को सफाई के प्रति जागरूक करते हुए चार रंग के कूड़ेदानों के बारे में जानकारी दी गई कि किस कूड़ेदान में क्या क्या डालना है, इसके बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान रेलवे स्टेशन एवं रेल पटरियों के आसपास के क्षेत्र में सघन सफाई अभियान चलाया गया। रेल पटरियों के मध्य एवं आसपास बिखरे कचरे तथा अन्य अपशिष्ट को एकत्रित कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निस्तारण हेतु हटाया गया। अभियान के माध्यम से रेलवे परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने पर विशेष जोर दिया गया। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.