Hapur News: रेलवे स्टेशन के पास खेत में कूड़े में लगी आग, धुएं से लोग परेशान
हापुड़, अगस्त 6 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के निकट स्थित एक खेत में पड़े कूड़े में अचानक आग लग गई। आग लगने से आसपास धुआं फैल गया, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत और प्रदूषण की समस्या का सामना करना पड़ा। धुएं के कारण कुछ समय के लिए आसपास का वातावरण प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने आग की सूचना संबंधित लोगों को दी। कुछ देर बाद आग अपने आप बुझ गई, जिससे बड़ी घटना टल गई। लोगों ने प्रशासन से खुले स्थानों पर कूड़ा जलाने पर रोक लगाने और ऐसे मामलों की निगरानी बढ़ाने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.