Hapur News: रेलवे रोड पर फिर पसरा अतिक्रमण, जाम की स्थिति से राहगीर परेशान
हापुड़, अगस्त 31 -- Hapur News: रेलवे रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के बाद लोगों को कुछ समय के लिए जाम से राहत मिली थी, लेकिन अभियान के कुछ घंटे बाद ही सड़क किनारे दोबारा अवैध कब्जे दिखाई देने लगे। ठेले वाले और छोटे हाथी वाहनों में सामान बेचने वाले सड़क के दोनों ओर जगह-जगह खड़े होकर अपना सामान बेच रहे हैं। कई लोगों ने दूर-दूर से आकर सड़क किनारे कब्जा जमा रखा है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार बाहर से आने वाले लोग घरों के सामने अपने वाहन खड़े कर देते हैं। इसका विरोध करने पर कहासुनी और विवाद की स्थिति बन जाती है। लोगों का कहना है कि कई बार मामले की सूचना 112 नंबर पर भी दी जा चुकी है। पुलिस प्रशासन की ओर से जल्द अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाए जाने की बात कही गई है。
अतिक्रमण मुक्त रेलवे रोड की आवश्यकता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.