Hapur News: रेलवे रोड पर ठेले वालों का अवैध कब्जा
हापुड़, अगस्त 12 -- Hapur News: रेलवे रोड पर सड़क किनारे ठेले खड़े किए जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई ठेले वाले अवैध रूप से सड़क के किनारे खड़े होकर मार्ग को संकरा कर देते हैं, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है। व्यस्त समय में पैदल चलने वालों को भी निकलने में दिक्कत होती है। लोगों का कहना है कि समस्या की जानकारी होने के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.