Hapur News: रेलवे रोड पर अतिक्रमण से राहगीर परेशान
हापुड़, सितम्बर 13 -- Hapur News: शहर के मुख्य मार्ग रेलवे रोड पर अतिक्रमण के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे रोड शहर का प्रमुख मार्ग होने के कारण यहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। आरोप है कि कुछ लोग दूर-दराज से छोटे हाथी वाहनों में सामान लाकर सड़क किनारे बिक्री करते हैं और कई वर्षों से जगह पर कब्जा जमाए हुए हैं। इसके चलते सड़क पर आवागमन प्रभावित होता है और कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण पैदल चलने वालों को भी दिक्कत होती है। लोगों ने नगर पालिका से अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की मांग की है। नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि जल्द अभियान चलाकर अतिक्रमणकारियों को हटाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.