Hapur News: रेलवे अंडरपास में फंसी थार, मची अफरा तफरी
हापुड़, जुलाई 10 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के गांव दादरी स्थित रेलवे अंडरपास में दो दिन से लगातार हुई बारिश से कई फुट पानी भर गया। इसी बीच एक थार सवार ने जलभराव में कार को निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह फंस गया। काफी प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन की मदद से कार को जलभराव से निकलवाया। हालांकि वायरल वीडिया की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। पिछले दो दिनों से मूसलाधार बारिश से कई स्थानों पर भीषण जलभराव हो गया था। मेरठ-खुर्जा रेलवे ट्रैक पर ग्राम दादरी के पास बनाए गए अंडरपास में भी कई फुट पानी भर गया था। जिस वजह से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव में बच्चे क्रीड़ा कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Hapur News: बारिश में अंडरपास बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.