हापुड़, जुलाई 13 -- Hapur News: रोडवेज के स्थानीय हापुड़ डिपो में रुट परिवर्तन को लेकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने आवंटन प्रक्रिया पर नाराजगी जताई। बाद में कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं एआरएम के समक्ष रखीं। जिस पर उन्होंने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। सोमवार दोपहर हापुड़ डिपो अड्डे में कार्यरत अनेक कर्मचारी एकत्रित हुए। उन्होंने रुट परिवर्तन को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आवंटन प्रक्रिया पर कड़ी नाराजगी जताई। बाद में एआरएम के समक्ष कर्मचारी एकत्रित होकर पहुंचे और अपनी समस्याएं बताई। जिसका एआरएम द्वारा समाधान कराने का आश्वासन दिया गया। प्रदर्शन करने में अनेक संविदा कर्मचारी मौजूद रहे। एआरएम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की समस्या का प्रमुखता से समाधान कराया जाता है। जो कर्मचारियों की समस्याएं उनके समक्ष सामने...