हापुड़, जुलाई 21 -- Hapur News: एंटी करप्शन टीम ने कामर्शियल कनेक्शन के आवेदन पर रिपोर्ट लगाने के नाम पर 12 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए ऊर्जा निगम के अवर अभियंता और संविदा लाइमैन को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई से ऊर्जा निगम के कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके साथ ही मेडिकल परीक्षण कर टीम आवश्यक कार्रवाई कर रही है। मेरठ जनपद के ग्राम अजराड़ा निवासी युनूस ने एंटी करप्शन टीम को 16 जुलाई को बताया कि गांव में उसके बेटे समीर और भतीजे सरताज ने दो किलोवाट के कॉमर्शियल कनेक्शन के लिए ऊर्जा निगम में आवेदन किया था। लेकिन अवर अभियंता सुधीर ने आवेदन निरस्त कर दिया। काफी दिनों तक चक्कर लगाने के बाद भी परेशान किया जा रहा है। अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई राहत नहीं मिली...