Hapur News: रिलायंस रोड पर कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला
हापुड़, अगस्त 5 -- Hapur News: पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के रिलायंस रोड पर मंगलवार को कोल्ड ड्रिंक से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर कोल्ड ड्रिंक की बोतलें और क्रेट बिखर गए, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया। दुर्घटना में ट्रक में लदा अधिकांश माल क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि ट्रक चालक ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली और किसी राहगीर को भी चोट नहीं आई। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क किनारे कराकर यातायात सुचारु कराया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण यह हादसा हुआ। यह भी पढ़ें- Gangapar News: डिवाइडर से टकराकर अप्पे से भिड़ा टैंकर, दुकान में घुसा पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.