हापुड़, जुलाई 22 -- Hapur News: रिलायंस पावर प्रोजेक्ट से प्रभावित सात गांवों के किसानों की खाद-बीज और राजस्व अभिलेखों से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ (जनपद हापुड़) के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। संघ के जिला अध्यक्ष ठा. इन्द्रजीत सोलंकी और धौलाना विकासखंड अध्यक्ष महिपाल तोमर के नेतृत्व में किसानों ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की। विकासखंड अध्यक्ष महिपाल तोमर ने जिलाधिकारी को दिए शिकायत पत्र में बताया कि वर्ष 2004 में रिलायंस पावर प्रोजेक्ट के लिए ककराना, बझेड़ा खुर्द, कन्दोला, जादवपुर, दहरा सहित सात गांवों की भूमि अधिग्रहित की गई थी। हालांकि, वर्ष 2014 में सर्वोच्च न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) ने संपूर्ण अधिग्रहण प्रक्रिया को निरस्त कर दिया था। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: भारतीय किसान यूनियन ...