हापुड़, अगस्त 26 -- Hapur News: मंडी पक्का बाग में बुधवार को व्यापारी सुरक्षा फोरम रजिस्टर्ड संस्थान की ओर से आम उपभोक्ताओं को रियायती दर पर चीनी उपलब्ध कराने के लिए स्टाल लगाया गया। बाजार में चीनी 65 से 70 रुपये प्रति किलो तक बिकने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

संस्था का उद्देश्य इसे देखते हुए संगठन ने आपसी सहयोग से लोगों को 60 रुपये प्रति किलो की दर से चीनी उपलब्ध कराई है। इस दौरान स्टाल पर सदर विधायक विजयपाल आढ़ती भी पहुंचे और उपभोक्ताओं को रियायती दर पर चीनी वितरित की। संस्था के जिलाध्यक्ष अरुण गर्ग ने कहा कि संगठन सदैव समाजहित के कार्यों में आगे रहता है और भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्य करता रहेगा।

भविष्य की योजनाएं जिला महामंत्री दीपक गोयल ने कहा कि व्यापारी वर्ग हर परिस्थिति में शासन-प्रशासन के सहयोग...