हापुड़, अगस्त 23 -- Hapur News: हापुड़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। रविवार की सुबह से आसमान में काले बादल छाए हुए थे और हल्की बूंदाबांदी हो रही थी। लेकिन दोपहर 12 बजे मौसम साफ हो गया और तेज धूप खिली। ऐसे में बारिश की बूंदे पड़ने में बाद भी लोगों को भीषण गर्मी से राहत नहीं मिली। उमस की वजह से लोगों का पसीना टपकता रहा। उधर सड़कों पर कीचड़ पसर गई। जिससे लोगों का आवागमन बाधित हुआ। जबकि दादरी गांव में एक किसान की छत बारिश की वजह से भरभराकर गिर गई, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। हापुड़ में दो दिन से कभी धूप तो कभी बादल छाने के साथ रिमझिम बारिश की बूंदे गिर रही है। इससे कभी गर्मी तो कभी गर्मी से कुछ राहत मिल रही है। रविवार की सुबह भी आसमान में घने काले बादल छाए रहे और बूंदाबांदी शुरू हो गई। हालांकि कुछ देर बूंदाबांदी होने के बाद...