हापुड़, अक्टूबर 23 -- Hapur News: एक दिन पहले हापुड़ प्रदूषण में रेड जोन की स्थिति में जा पहुंचा था। वायुमंडल में धूल और धुएं के कण रुकने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी है। दशहरा पर पटाखे छोड़े जाने से पहले ही हापुड़ का एक्यूआई एक बार तो 145 पर ही था जबकि एक बार सबसे कम 50 तक रहा है। कल 348 के बाद आज औसत एक्यूआई 165 दर्ज किया गया है।

हापुड़ में प्रदूषण का बढ़ता स्तर हवा में फिर घुटन सी बढ़ने लगी है, 1 साल बाद फिर से वायुमंडल में प्रदूषण के कण बुखार, सांस तथा कोरोना पीड़ितों के लिए सिरदर्द बन रहे हैं। शुक्रवार की दोपहर को भी 342 दर्ज किया गया था। हालांकि प्रदूषण विभाग ने मशीन में तकनीकी गड़बड़ी का दावा किया था। जिसका दावा सही लग रहा है क्योंकि आज हापुड़ का प्रदूषण स्तर वापस यैलो जोन में लौट आया है। हापुड़ का एक्यूआई आज 165 दर्ज...