हापुड़, जुलाई 7 -- Hapur News: मकान के पास वाले रास्ते के नाले को लेकर पिछले कई दिनों से दो पक्षों में तनातनी चल रही थी। जिसकी शिकायत पर प्रशासनिक और पालिका की तरफ से जांच रिपोर्ट ली गई थी। सोमवार को नाले के स्लैब को सीधा करने और रास्ते को ठीक कराने के लिए पहुंची प्रशासनिक और पालिका की टीम को बैंरग लौटना पड़ा। क्योंकि जबरन मनमाने ढंग में स्लैब डलवाने का आरोप लगाते हुए भडक़ी महिला द्वारा कोतवाली के सामने पेट्रोल छिडक़ कर आत्मदाह का प्रयास किया गया। जिससे हडक़ंप मचने पर नायब तहसीलदार समेत पुलिस और पालिका टीम के होश उड़ गए। गढ़ में कोतवाली में सामने रहने वाले बिजेंद्र गुर्जर के मकान से सटे रास्ते से होकर पिछली साइड में एक रास्ता जा रहा है, जिसके नाले पर एक व्यक्ति द्वारा अपने मकान में जाने के लिए नाले पर स्लैब डलवाया जा रहा था। जिसे नियम विरुद्...