Hapur News: रास्ता को लेकर हुआ विवाद, महिला समेत तीन के साथ मारपीट
हापुड़, अक्टूबर 29 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला सिद्धार्थ नगर में रास्ते देने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने एक परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर दी। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीडि़ता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला सिद्धार्थ नगर निवासी अनीता ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनकी सास बाला रामलीला मैदान के गेट नंबर-दो के पास बीड़ी, पानी की बोतल आदि सामान का ठेला लगाती हैं। 27 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे उनका पति प्रदीप ठेला लेकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में कुछ आरोपी शराब पी रहे थे।प्रदीप ने घर के अंदर ठेला ले जाने के लिए उनसे रास्ता देने को कहा। इसी बात पर तीनों भाइयों और उनके साथियों ने गाली-गलौज कर मारपी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.