Hapur News: राष्ट्रीय एथलेटिक्स मीट में वंशिका ने जीते दो पदक
हापुड़, अक्टूबर 21 -- Hapur News: सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स मीट-2026 में देव मैमोरियल पब्लिक स्कूल की खिलाड़ी वंशिका अधाना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। बुधवार को विद्यालय में पदक विजेता खिलाड़ी और उनके कोच को सम्मानित किया गया। पंजाब में 15 से 20 अक्टूबर तक आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में वंशिका ने 1500 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। वहीं, 2000 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र चौधरी ने वंशिका अधाना और उनके कोच गौरव त्यागी को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ी की मेहनत, अनुशासन, दृढ़ इच्छाशक्ति और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.