Hapur News: राम-राम कहते हुए दशरथ ने त्यागे प्राण, भक्त हुए भावुक
हापुड़, अक्टूबर 14 -- Hapur News: श्री रामलीला समिति (रजि.) हापुड़ द्वारा दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव में बुधवार को श्रवण कुमार प्रसंग, दशरथ मरण एवं चित्रकूट पर राम भरत मिलाप के बाद पादुका प्रदान करने का भव्य मंचन हुआ। इसे देख भक्त भाव विभोर हो गए, पूरा रामलीला मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। पवन देव चतुर्वेदी व्यास जी महाराज ने बताया कि केवट के द्वारा श्री राम जी गंगा जी के उस पार चले जाते है, वहां जाकर महर्षि वाल्मीकि से उनका मिलन होता है तथा वाल्मीकि से रहने का स्थान भगवान श्री राम जी पूछते हैं तो महर्षि त्रिकालदर्शी वाल्मीकि राम जी को चौदह स्थान मुख्यतः भक्तों के मन मंदिर में रहने की बतलाते हैं और तत्काल रहने के लिए चित्रकूट गिरी करौ निवासू, चित्रकूट पर्वत पर रहने का आदेश देते हैं। भगवान चित्रकूट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.