Hapur News: रामलीला मैदान में साप्ताहिक पैठ लगवाने की मांग
हापुड़, अगस्त 14 -- Hapur News: रामलीला मैदान के अंदर रविवार को साप्ताहिक पैठ दोबारा लगवाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव दीपिका चुघ ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को शिकायत पत्र सौंपा है। उन्होंने पैठ से जुड़े छोटे दुकानदारों की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष दीपिका चुघ ने बताया कि रामलीला मैदान में प्रत्येक रविवार को साप्ताहिक पैठ लगती थी। इसमें करीब दो हजार छोटे दुकानदार अपनी दुकानें लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। पैठ बंद होने के कारण इन दुकानदारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि पैठ बंद होने से छोटे दुकानदारों की रोजी रोटी प्रभावित हो रही है। उन्होंने जिलाधिकारी कविता मीणा से भी वार्ता कर पैठ को दोबारा शुरू कराने की मांग की है। उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.