हापुड़, जुलाई 11 -- Hapur News: नगर के दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संदीप कुमार ने शनिवार को रामलीला मैदान प्रकरण की एसडीएम सदर ईला प्रकाश, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा के साथ जांच की। उन्होंने रामलीला मैदान में दर्ज भूमि और साप्ताहिक बाजार के आयोजन वाले स्थलों को धरातल पर जांचा। इस दौरान एसडीएम को दिशा निर्देश दिए। बता दें कि श्रीरामलीला मैदान में सरकारी भूमि पर राजकीय पुस्तकालय का निर्माण होना था। इसके लिए तहसील प्रशासन ने भूमि चिन्हित की थी। इसी दौरान लज्जापुरी निवासी एक व्यक्ति ने श्री रामलीला समिति (रजि.) हापुड़ के पदाधिकारियों द्वारा रामलीला मैदान में अवैध साप्ताहिक बाजार लगाने की शिकायत की थी। इसपर एडीएम वित्त एवं राजस्व शनिवार को रामलीला मैदान म...