Hapur News: रामचरित मानस पाठ में श्रद्धालुओं ने सुनी अरण्य कांड की कथा
हापुड़, सितम्बर 27 -- Hapur News: रविवार को छीपीवाड़ा स्थित रवि कुमार गर्ग के आवास पर रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया। कथा व्यास रामकेश सिंह तोमर ने अरण्य कांड की कथा सुनाते हुए कहा कि पंचवटी में मारीच को सोने का मृग समझकर सीता ने भगवान श्रीराम से उसकी मृगछाल लाने की इच्छा जताई। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर यजमान अनिल कुमार गर्ग, रवि कुमार गर्ग, शिल्पी गर्ग, चिंतन गर्ग, जगदीश भारद्वाज, वीर सैन बंसल, संजीव गर्ग, सुधीर गोयल, अखिलेश मित्तल, यश कंसल, अजय गोयल, अंशुल मित्तल, हीरा लाल, हरि कुमार, सीता राम, सुशील गोयल और रामनिवास शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.