Hapur News: रात के अंधेरे में हरे पेड़ों पर चला कुल्हाड़ा
हापुड़, सितम्बर 5 -- Hapur News: क्षेत्र में हरे-भरे पेड़ों का अवैध कटान खुलेआम किया जा रहा है। आरोप है कि पेड़ काटने वाले लोगों सुविधा शुल्क लेकर जिम्मेदार अधिकारी आंखें बंद कर लेते हैं। ताजा मामला थाना क्षेत्र के बडड़ा नहर का है। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे अवैध कटान करने वाले लोगों ने आधी रात के बाद आम के हरे-भरे पेड़ को काट दिया। पुलिस की लगातार गश्त के बावजूद यह कटान हुआ। राहगीरों ने पेड़ कटता देख विरोध किया तो माफिया कटा हुआ पेड़ छोड़कर भाग गए। इसकी जानकारी पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को नहीं लगी। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग का एक कर्मचारी मौके पर पहुंचा। इस संबंध में थाना प्रभारी अरविंद चौधरी ने कहा कि बिना परमिशन के किसी को भी पेड़ काटने नहीं दिया जाएगा। वहीं लोगों ने आरोप लगाया कि वन विभाग और पुलिस की मिलीभगत से हरे-भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.