Hapur News: रात के अंधेरे में ट्रैक्टर से जोत दी 14 बीघा गन्ने की फसल
हापुड़, जुलाई 7 -- Hapur News: हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के जैतपुर शेखपुर गांव में रंजिश के चलते एक किसान की 14 बीघा खड़ी गन्ने की फसल ट्रैक्टर से जोतकर बर्बाद कर दी गई। इससे किसान को करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम जैतपुर शेखपुर निवासी कुलदीप ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि गांव में करीब 28 बीघा भूमि में ईख की फसल बोई थी। आरोप है राहुल, उसका भाई अनुज अपने साथ साथों के साथ खेत पर पहुंचे और ट्रैक्टर को खेत में चलाकर वहां खड़ी करीब 14 बीघा फसल को पूरी तरह रौद डाला। इस कारण करीब दो लाख रुपये की उसकी फसल बर्बाद हो गई। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी आपराधिक प्रवृति के व्यक्ति है। जिनके खिलाफ न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.