हापुड़, सितम्बर 10 -- Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र तीर्थनगरी में मंगलवार रात करीब 10 बजे एक मोटरवोट गंगा में बह गई। जिसमें राजस्थान से अस्थि विसर्जन करने आए तीन लोग और नाविक मौजूद था। ब्रजघाट श्मशानघाट से आगे निकलते ही तेल खत्म होने पर तेज बहाव के साथ बही मोटरवोट करीब दस किमी टूर अमरोहा के एक टीले के पास जाकर थमी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूसरी मोटरवोट ले जाकर रेस्क्यू कर चारों लोगों को सकुशल निकाला। नाव चलाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया। जहां से उसको जेल भेज दिया है। पिछले कई दिनों से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। इसको लेकर प्रशासन ने गंगा मोटरबोट के संचालन पर रोक लगाई हुई है। मंगलवार रात करीब 10 बजे राजस्थान के गांव गोविंद सिंह का वास निवासी दीपक, अजय और आकाश ब्रजघाट पहुंचे थे।...