हापुड़, जुलाई 14 -- Hapur News: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सशक्तिकरण पर जोर देते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनकर बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प दिलाया। गढ़ में तहसील रोड पर सोमवार को जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाग लेते हुए राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक एकता और युवाओं की सकारात्मक भागीदारी को समाज के उत्थान के लिए सर्वाधिक जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव रखता है, परंतु महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर देश और समाज सेवा में आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही महिलाओं से स्वा...