Hapur News: राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने पिता की अस्थियां गंगा में विसर्जित कीं
हापुड़, अक्टूबर 16 -- Hapur News: प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार सोमेंद्र तोमर ने शुक्रवार सुबह ब्रजघाट पहुंचकर अपने पिता की अस्थियां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा में विसर्जित कीं। इस दौरान वह भावुक नजर आए। घाट पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर के पिता महेंद्र तोमर का मंगलवार को निधन हो गया था। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे राज्यमंत्री अपने पिता का अस्थि कलश लेकर ब्रजघाट स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। इसके बाद वह गंगा किनारे पहुंचे, जहां पंडित शरद शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई ,पूजा-अर्चना के बाद राज्यमंत्री नाव से गंगा के मध्य पहुंचे और नम आंखों से अपने पिता की अस्थियां गंगा में विसर्जित कीं। यह भी पढ़ें- Hapur News: राज्य मंत्री न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.