हापुड़, अक्टूबर 17 -- Hapur News: सालारपुर स्थित राजकीय महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में छात्रवृत्ति, कौशल विकास, रोजगार, महिला सशक्तीकरण और डिजिटल शिक्षा से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। डॉ. चंद्रवीर सिंह ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और डिजिटल इंडिया सहित केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। वहीं, प्रदेश सरकार की दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, कन्या सुमंगला योजना, मिशन शक्ति और एक जनपद एक उत्पाद योजना की जानकारी भी दी गई।विद्यार्थियों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्त...