हापुड़, अगस्त 27 -- Hapur News: भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व आज यानी शुक्रवार को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन से एक दिन पहले हापुड़ के बाजार गुलजार रहे। बहनों ने भाईयों के लिए राखियां खरीदी तो भाईयों ने भी बहनों के लिए उपहार खरीदे। शाम के समय तो बाजारों में खड़े होने तक की भी जगह नहीं थी। ग्राहकों का उत्साह देखते हुए व्यापारी रक्षाबंधन पर करीब दस करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद जता रहे हैं। यह भी पढ़ें- Hapur News: राखियों की खुशबू से महंगा बाजार, खूब हुई खरीदारीरक्षाबंधन के लिए खरीदारी रक्षाबंधन से एक दिन पहले हापुड़ के बाजार सुबह 11 बजे से ही गुलजार नजर आए। बहनों ने अपने भाईयों की कलाई पर बांधने के लिए गोटे-चांदी, मोती, चंदन, स्टोन और रुद्राक्ष वाली राखी पसंद की। इसके अलावा अपने नन्हें-मुन्ने भाईयों के लिए मोटू-पतलू, छोटा भीम, नोब...