Hapur News: रक्षाबंधन से पहले बाजारों में बढ़ी रौनक, राखियों की खरीदारी को उमड़ी भीड़
हापुड़, अगस्त 26 -- Hapur News: रक्षाबंधन पर्व को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा, ऐसे में बहनों ने भाइयों के लिए राखियों की खरीदारी शुरू कर दी है। बाजारों में रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों से सजी दुकानें ग्राहकों को अपनी ओर खींच रही हैं। शहर के गोल मार्केट, रेलवे रोड, अतरपुरा चौराहा, चंडी रोड और कोठी गेट सहित प्रमुख बाजारों में राखी की दुकानें सज गई हैं। दुकानदारों ने बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों की पसंद को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग डिजाइन की राखियां उपलब्ध कराई हैं। बच्चों के बीच कार्टून कैरेक्टर, मोटू-पतलू और विभिन्न डिजाइन वाली राखियों की मांग है, जबकि युवाओं में फैंसी, अमेरिकन डायमंड, चंदन, कुंदन और क्रिस्टल राखियों का क्रेज देखने को मिल रहा है। इस बार बाजार में पारंपरिक राखियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.